Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeएकाक्षरानंद आश्रम बिरारी में भागवत कथा जारी,श्री कृष्ण लीला का वर्णन सुन...

एकाक्षरानंद आश्रम बिरारी में भागवत कथा जारी,श्री कृष्ण लीला का वर्णन सुन भाव विभोर हुए श्रोता                                                                 

अवधनामा संवाददाता
इटाव। एकाक्षरानंद आश्रम बिरारी में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम चल रहा है।कथा में बड़ी संख्या में प्रतिदिन पुरुष व महिलाएं कथा श्रवण कर कथा वाचक आचार्य पं.नरेश चन्द्र शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण जी की लीला का वर्णन करते हुए कहा कि मनुष्य को धर्म के प्रति जुड़े रहना चाहिए और भगवान श्री कृष्ण जी के उपदेश के अनुरूप ही कार्य करना चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि मोह माया से दूर रह कर ही ईश्वर की प्राप्ति की जा सकती है।मनुष्य को अपने जीवन में नेक कार्य करने के साथ साथ धर्म से भी जुड़े रहना चाहिए।आचार्य जी ने भगवान श्री कृष्ण जी की बाल लीलाओं का भी बड़े ही मनोहारी रूप से वर्णन कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।इस अवसर पर परीक्षित  पुष्पा मिश्रा,मंत्री मेहर चंद चौधरी,कोषाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा बॉबी, गुरु शरण,शरद शुक्ला,डा.सुशील सम्राट, रमाकांत मिश्रा,लखमी चन्द्र तिवारी, विशम्भर नाथ भटेले,डाओमप्रकाश शुक्ला,सर्वेश शर्मा आदि बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे |
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular