Friday, August 1, 2025
spot_img
HomeMarqueeबंगाल विस चुनाव : कांग्रेस और वाम दल में 193 सीटों की...

बंगाल विस चुनाव : कांग्रेस और वाम दल में 193 सीटों की साझेदारी

नयी दिल्ली 28 जनवरी : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और वाम दलों ने 294 सीटों में से 193 सीटों की साझेदारी को आज अंतिम रूप दिया।

कोलकाता में वामदलों के साथ बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि साझेदारी के तहत कांग्रेस 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि वाम दल 92 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा कि शेष 92 सीटों पर बाद में निर्णय लिया जायेगा।

श्री चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी ने प्रदेश में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मजबूत लड़ाई के लिए वामदलों के साथ गठबंधन किया है। मौजूदा राज्य विधानसभा में कांग्रेस के 44 और वामदलों के 33 सदस्य हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular