Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeरामनवमी से पूर्व युवाओं ने शहर में निकाला भव्य बाइक जुलूस

रामनवमी से पूर्व युवाओं ने शहर में निकाला भव्य बाइक जुलूस

चारों तरफ जय श्रीराम के जयकारों की गूंज से माहौल हुआ भक्तिमय

महोबा। नवरात्रि पर्व पर मंगलवार को राम भक्तों ने शहर में बाइक जुलूस निकाला। बाइक जुलूस दौरान भक्तों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। सभी बाइक में सवार लोग हाथों मे भगवा ध्वज लेकर जय श्रीराम का उदघोष करते हुए निकले। चारों तरफ जय श्रीराम के जयकारों की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया।

रामनवमी जुलूस से पूर्व भक्तों ने आल्हा चौक से भव्य बाइक जुलूस मयंक तिवारी के नेतृत्व में निकाला। सभी युवा बाइकों पर भगवा ध्वज लहराते हुए चल रहे थे। जुलूस दौरान युवाओं में खासा जोश दिखाई दे रहा था। बाइक जुलूस आल्हा चैक, डीएवी इंटर कॉलेज तिराहा, सुभाष चौक, ऊदल चैक, सराफा बाजार, तहसील चौराहा होते हुए पूरे शहर का भ्रमण करता दिखाई दिया।

बाइक जुलूस में जहां युवा जय श्रीराम का उदघोष करते हुए चल रहे थे वहीं डीजे पर बज रहे धार्मिक गीतों ने माहौल भक्तिमय बना दिया। बाइक जुलूस में हजारों की संख्या में भगवा ध्वज लहराने के कारण सड़के और गलियां भगवा रंग से पटी दिखाई दे रही थी। कुछ लोग चलती बाइक में उछलते हुए चल रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular