Thursday, March 26, 2026
spot_img
HomeSliderIPL 2026 से पहले BCCI सख्त, कैच के नियमों को लेकर कप्तानों...

IPL 2026 से पहले BCCI सख्त, कैच के नियमों को लेकर कप्तानों को दी चेतावनी

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से शुरू हो रहा है। इससे पहले बीसीसीआई ने कप्तानों के साथ बैठक कर नियमों पर निर्देश दिए हैं, जिसमें कैच के नियम पर विशेष जोर दिया गया है।

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट से पहले बीसीसीआई ने सभी टीमों के कप्तानों के साथ बैठक कर नियमों को लेकर निर्देश जारी किए हैं। मैच के दिन प्रैक्टिस पर रोक से लेकर परिवार के साथ सफर नहीं करने के अलावा बीसीसीआई ने सभी कप्तानों को साफ तौर पर बताया कि कैच तभी मान्य होगा, जब फील्डर का गेंद और अपने शरीर दोनों पर पूरी तरह कंट्रोल हो और उसके बाद ही वो जश्न मनाए।

कैच नियम को लेकर BCCI ने IPL कप्तानों को दी वॉर्निंग

दरअसल, अक्सर देखा गया है कि खिलाड़ी जब कैच लेते है तो वो कैच लेते ही जश्न मनाने लगते हैं, जबकि उनका संतुलन पूरी तरह बना भी नहीं होता है। कई बार इसी वजह से विवाद भी खड़े हो जाते हैं। इस बार आईपीएल 2026 के लिए बीसीसीआई ने इस पर रोक लगा दी है।

बीसीसीआई के मुताबिक, फील्डर को कैच लेते वक्त, गेंद हाथ में आने के बाद पूरा नियंत्रण साबित करना होगा। फील्डर का शरीर और बैलेंस पूरी तरह स्थिर होना चाहिए। कैच के दौरान कोई भी असंतुलन या ग्राउंड से संपर्क की गड़बड़ी हुई तो कैच खारिज हो सकता है। यानी मतलब साफ है कि पहले कैच पूरा करो, फिर सेलिब्रेट करो।

खेलने की शर्तों के क्लॉज 33.3 के अनुसार, कैच लेने की प्रक्रिया तब शुरू मानी जाएगी, जब गेंद पहली बार फील्डर के शरीर के संपर्क में आती है और यह तब खत्म मानी जाएगी, जब फील्डर का गेंद और अपनी मूवमेंट दोनों पर पूरी तरह से कंट्रोल हो जाता है।

हालांकि, ये नियम कोई नया नहीं है, लेकिन बीसीसीआई ने 25 मार्च को कप्तानों के साथ हुई मीटिंग में इसके महत्व पर जोर दिया। अधिकारियों ने कई वीडियो क्लिप दिखाए, जिनमें हाल ही में हुए टी20 विश्व कप के उदाहरण भी शामिल थे, जहां पूरी तरह से कंट्रोल न होने के कारण कैच को अमान्य घोषित कर दिया था। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागत श्रीनाथ और एलीट अंपायर नितिन मेनन ने 90 मिनट के इस सेशन के दौरान इस विषय पर बात की।

जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल

पिछले कुछ समय से इम्पैक्ट प्लेयर रूल चर्चा और बहस का केंद्र बना हुआ है। कुछ टीमों ने इसे गेम-चेंजर बताया, तो कुछ खिलाड़ियों ने इसे क्रिकेट की पारंपरिक भूमिका के खिलाफ माना।

लेकिन BCCI ने यहां भी साफ कर दिया कि ये नियम अभी हटने वाला नहीं है। कुछ खिलाड़ियों के चिंता जताए जाने के बावजूद बीसीसीआई और आईपीएल अधिकारियों ने ये साफ किया कि ये नियम कम से कम 2027 सीजन तक जारी रहेगा।

अक्षर पटेल ने की आलोचना

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इम्पैक्ट प्लेयर रूल की आलोचना की थी और कहा था कि मुझे ये नियम नहीं पसंद है, क्योंकि मैं एक ऑलराउंडर हूं। पहले, आप बैटिंग और बॉलिंग, दोनों के लिए एक ऑलराउंडर को चुनते थे, लेकिन इस नियम के कारण अब टीमें स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों को ज्यादा पसंद करती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular