अम्बेडकरनगर,(बसखारी)- यूपी पुलिस की मिशन शक्ति मुहिम एक बार फिर कामयाब रही। थाना बसखारी की पुलिस ने आज सुबह प्रयागराज जिले के सोराव थाना क्षेत्र के मोहम्मद सलमान उर्फ चांद उर्फ हारून राइन (27) को चूंगी दरगाह के पास से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी थाना बसखारी में महिला के खिलाफ दर्ज गंभीर मामले (धारा 323, 506, 313, 376, 420 भादवि) का मुख्य अभियुक्त था और लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान में कांस्टेबल कमलेश सिंह, महिला कांस्टेबल सुशीला, अमित चौरसिया, सौरभ यादव और चंदा की पांच सदस्यीय टीम ने मात्र कुछ घंटों में आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार किया।
अपराधी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश कर दिया गया है। अम्बेडकरनगर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की पूरे जनपद में सराहना हो रही है।





