‘नेशनल हेराल्ड की लूट’ लिखे बैग के साथ JPC बैठक में पहुंचीं बांसुरी स्वराज, कांग्रेस पर साधा निशाना

0
15

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने स्टाइलिश बैग से कांग्रेस पर तंज कसा। एक राष्ट्र एक चुनाव पर जेपीसी की बैठक में भाग लेने संसद भवन पहुंचीं बांसुरी के हाथ में नेशनल हेराल्ड की लूट लिखा बैग दिखा। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने इस बैग के जरिए कांग्रेस पर तंज कसने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड के जरिए देश को लूटने का काम किया है।

नेशनल हेराल्ड केस को लेकर भाजपा के तमाम नेता कांग्रेस पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। इसको लेकर आज भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने स्टाइलिश बैग से तंज कसा। ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर जेपीसी की बैठक में भाग लेने संसद भवन पहुंचीं बांसुरी के हाथ में ‘नेशनल हेराल्ड की लूट’ लिखा बैग दिखा।

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने इस बैग के जरिए कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि वो नेशनल हेराल्ड के जरिए देश को लूटने की बात सबके सामने लाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इससे देश को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

बांसुरी ने आगे कहा,

“यह पहली बार है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया में भ्रष्टाचार हुआ है। ईडी द्वारा दायर चार्जशीट कांग्रेस पार्टी की पुरानी कार्यशैली और विचारधारा को उजागर करती है।

सांसद ने कहा कि सेवा की आड़ में कांग्रेस ने हमेशा सार्वजनिक संस्थाओं को अपनी निजी संपत्ति बढ़ाने का साधन समझा है। यह बहुत गंभीर मामला है। कांग्रेस पार्टी और उसका शीर्ष नेतृत्व इसके लिए जवाबदेह है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here