Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaबांदा-चित्रकूट लोकसभा क्षेत्र प्रभारी सहित चारों विधानसभा के प्रभारी घोषित

बांदा-चित्रकूट लोकसभा क्षेत्र प्रभारी सहित चारों विधानसभा के प्रभारी घोषित

अवधनामा संवाददाता

फैज को तिंदवारी तो दानिस सईद को सदर की मिली जिम्मेदारी

बांदा। नगर निकाय चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को लोकसभा क्षेत्र प्रभारी घोषित करते हुए चुनाव प्रचार तेज करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी कड़ी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कुँवर बासित अली ने प्रदेश कार्य समिति सदस्य/पूर्व जिलाध्यक्ष बाँदा को बांदा-चित्रकूट लोकसभा क्षेत्र-48 का प्रभारी नियुक्त किया है।
भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश कार्य समिति सदस्य आरिफ खान को बांदा-चित्रकूट लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी मनोनीत किया है,साथ ही कानपुर/बुन्देलखंड क्षेत्र के सभी जनपदों की विधानसभा के प्रभारी नियुक्त किये हैं। तिंदवारी से फैज नियाजी, बबेरू से लियाकत अली, नरैनी से परवेज बेग और बांदा सदर से दानिश सईद को बांदा जनपद के विधानसभा प्रभारी मनोनीत किया है।
प्रदेशाध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी की नीतियों और रीतियों के प्रचार-प्रसार व संगठन को मजबूत किये जाने के निर्देश दिए हैं। नवनियुक्त प्रभारी श्री खान ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वाहन पूरी ईमानदारी से किया जाएगा। संगठन को जिले स्तर से बूथ स्तर तक मजबूत किया जाना है व पूरी तन्मयता से जनता के बीच रहकर लोकसभा में 400 सीटें जीत कर तीसरी बार फिर से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाने के लिए तत्पर रहेंगे। उनके इस मनोयन पर अल्पसंख्यक मोर्चा के लकी रज़ा, इसहाक अहमद, गुलाम साबिर, नगर अध्यक्ष दक्षिण शमीम हैदर शालू व नगर अध्यक्ष उत्तरी परवेज खान, मंडल अध्यक्ष तिंदवारी मोहम्मद साबिर सहित सभी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular