Monday, February 23, 2026
spot_img
HomeMarqueeबालाजी सरकार का छठवां सुंदरकांड, भजन-कीर्तन व भंडारा का आयोजन

बालाजी सरकार का छठवां सुंदरकांड, भजन-कीर्तन व भंडारा का आयोजन

सिद्धार्थनगर। नौगढ़ क्षेत्र के महदेवा बाजार में रविवार को शिव मंदिर के पास श्री घाटा मेहंदीपुर बालाजी सरकार का छठवां सुंदरकांड, भजन-कीर्तन व भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में शामिल हो बालाजी सरकार के भजनों पर खूब झूमे। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने भंडारा में शामिल हो प्रसाद ग्रहण किया।

श्री बालाजी सेवक परिवार महदेवा बाजार की ओर से रविवार को बालाजी सरकार का छठवां सुंदरकांड,भजन-कीर्तन व भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें रविवार की सुबह सुंदरकांड, दोपहर में भव्य श्रृंगार व कीर्तन हुआ। इसके बाद शाम को आरती व महाप्रसाद का वितरण किया गया।

दोपहर में भजन गायक रवि रंजन व पूनम तिवारी के भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। बालाजी सरकार के भजनों से पूरा पंडाल भक्ति मय हो गया। इस अवसर पर अशोक वर्मा, शिव कुमार वर्मा, राम मिलन, सुनील वर्मा, राज, राजन, विजय वर्मा, अनिल वर्मा, विजय गुप्त, विनोद आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular