Friday, October 3, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiकार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी- हाजी फरीद

कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी- हाजी फरीद

 

Backbone of activist organization - Haji Farid

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी (Barabanki)। समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता एकजुट होकर अखिलेश यादव को फिर से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने तक चैन से नही बैठेगा।
उक्त विचार आज विधानसभा कुर्सी के अटाहरा एवम साढ़ेमऊ में आयोजित सेक्टर प्रभारियों की बैठक में पूर्व मंत्री फ़रीद महफूज क़िदवई ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर जाकर नए मतदाता बनाये। श्री क़िदवई ने कहा कि पूरे प्रदेश में आमजन किसान युवा बदलाव के लिए तैयार है। बस चुनाव आने की देरी है। सभी पदाधिकारियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सभी अपने अपने छेत्रो में जाकर लोगो को जागरूक करे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष लवकुश यादव ने की। विधानसभा महासचिव उदयभान रावत ने संचालन किया।
बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी मो सबह नगर अध्यक्ष बेलहरा सुनील सोनी ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश यादव अनिल वर्मा प्रदीप यादव, इन्द्रेश रावत मनोज रावत, श्यामू यादव, पंकज वर्मा, जमील अंसारी,इशरत, विवेक मनीष वर्मा चंदन यादव, असगर अली शिवपाल गोश्वामी, जेम्स यादव, सत्यवान, मनोज रावत, अर्जन यादव, बबलू मंसूरी, संजय सिंह समेत सभी सेक्टर प्रभारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular