Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurबी.पी. सिंह अध्यक्ष एवं आजाद सिंह उपाध्यक्ष चुने

बी.पी. सिंह अध्यक्ष एवं आजाद सिंह उपाध्यक्ष चुने

अवधनामा संवाददाता
कल्याणपुरा सहकारी समिति का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न

ललितपुर। कल्याणपुरा किसान सेवा सहकारी समिति का चुनाव चौबयाना समिति कार्यालय पर सम्पन्न हुआ। सुबह अध्यक्ष पद हेतु विश्वनाथ प्रताप सिंह बुन्देला मैलवारा ने पर्चा खरीदा एवं उपाध्यक्ष पद हेतु आजाद सिंह बैस अनौरा ने पर्चा खरीदा। अपरान्ह 12 बजे तक किसी दूसरे ने पर्चा नही खरीदा जिससे अध्यक्ष पद पर बी.पी.सिंह बुन्देला एवं उपाध्यक्ष पद पर आजाद सिंह बैस निर्विरोध निर्वाचित किये गए। उक्त समिति में अनोरा से आजाद सिंह बैस, खजुरिया से केदार सिंह तोमर बर्खिरिया से गीता देवी, कचनौंदा से जयनारायण, चढऱऊ से भगीरथ, कल्याणपुरा से मूलचंद, तेरा से रामबगगस, मैलवारा से विश्वनाथ प्रताप सिंह, तोर से सावित्री देवी सदस्य चुने गए। निर्वाचन के उपरांत सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चाली राजा, भानुप्रताप सिंह, गोकुल प्रसाद लोधी, राज्यमंत्री प्रतिनिधि चन्द्रशेखर पंथ, बैजनाथ सुड़ेले, भगवत सिंह बैस, धीरेंद्र प्रताप सिंह, जित्तू राजा, लल्लू राजा, सतेंद्र सिंह, जयदेव तिवारी, संतोष रजक, देवेन्द्र कुमार, तिलक सिंह, कुलदीप तिवारी, रूपेंद्र सिंह, अमित राजा, गिन्नी राजा, सचेन्द्र जैन, रवि राजा, दयाराम राजपूत, अरविंद तिवारी, धर्मसिंह कुशवाहा, जयहिन्द सिंह, अनुपम, अरविंद लिटौरिया आदि उपस्थित रहे। अंत मे समिति सचिव सहदेव यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular