मंडौर,फूलपुर में दो दिवसीय ओपेन वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न।
प्रयागराज/फूलपुर : डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन,प्रयागराज की देखरेख में स्थानीय गाँव मंडौर,फूलपुर के एपीजे अब्दुल कलाम वॉलीबाल क्रीड़ा स्थल पर अंसार क्लब मंडौर द्वारा आयोजित दो दिवसीय ओपेन वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में कुल 18 टीमों ने प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख बहादुरपुर डब्बू यादव ने फीता काटकर खेल प्रारंभ करने की घोषणा की।
आयोजन समिति के अध्यक्ष हसीब अहमद ने मुख्य अतिथि महोदय का माल्यार्पण एवं बैच लगाकर स्वागत किया। वहीं प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कुशवाहा ट्रेडर्स क्लब और साकेत स्पोर्टिंग क्लब आजमगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें कुशवाहा ट्रेडर्स क्लब ने साकेत स्पोर्टिंग क्लब आजमगढ़ को 25 – 23 व 25 – 21 अंकों से हराकर ओपेन वॉलीबाल प्रतियोगिता की चैंपियन ट्रॉफी जीत ली। इसके पूर्व खेले गए प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में कुशवाहा ट्रेडर्स क्लब ने बीबीएस इंटरनेशनल स्कूल फाफामऊ को 25 – 23 व 25 – 21 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में साकेत स्पोर्टिंग क्लब आजमगढ़ ने युवा स्पोर्टिंग क्लब मुरादाबाद को 25 – 20 व 25 – 18 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर ग्राम प्रधान मंडौर बेलाल अहमद ने विजेता टीम कुशवाहा ट्रेडर्स क्लब की टीम को पंद्रह हजार रुपये की नगद धनराशि व ट्रॉफी तथा उपविजेता साकेत स्पोर्टिंग क्लब आजमगढ़ की टीम को ग्यारह हजार रुपये की नगद धनराशि व ट्रॉफी के साथ व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच शुरू होने से पूर्व डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन,प्रयागराज के महासचिव आर.पी.शुक्ला ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में कई पूर्व वॉलीबाल खिलाड़ी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन जैद नुमानी व सद्दाम हुसैन के द्वारा किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष हसीब अहमद से समस्त ग्रामवासियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इतना बड़ा आयोजन हमारे समस्त ग्रामवासियों व क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवीयों के सहयोग से संपन्न हुआ है इसके लिए हम सभी का तहेदिल से आभार व्यक्त करते है। उक्त अवसर पर नीरज श्रीवास्तव, के.बी.एल.श्रीवास्तव, आजम खां, मो.यूसुफ़, हरिकेश विश्वकर्मा, मो.जफ़र, अल्ताफ अली, दाऊद, मुकेश शुक्ला, राजू पाल, मो.जहीमउद्दीन, असफाक अहमद, संदीप यादव, आशीष शुक्ला, कैफू व महफूज आदि कई पूर्व एवं वर्तमान खिलाड़ी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।।





