जिले में आज 562 बूथों पर बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो दवा : मुख्य चिकित्सा अधिकारी
महोबा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में पल्स पोलियो अभियान के तहत जागरूकता रैली गई। सदर तहसील प्रांगण से से शुरू हुई रैली को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आशाराम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, रैली में जन्म से पांच साल के सभी बच्चों को पोलियो बूथ पर जाकर दो बूंद जिंदगी की खुराक पिलाने के लिए स्कूली बच्चों व आंगनबाड़ी कार्यत्रियों ने जागरुक करने का संदेश दिया गया।
रैली शहर के तहसील चौराहा, कोतवाली रोड, सराफा बाजार, मैन बाजार, ऊदल चौक, आल्हा चौक, रोडवेज, परमानंद तिराहा, डाकबंगल से होते हुए पुराना प्राइवेट बस स्टाप से गुजरकर तहसील प्रागंण में संपन्न हुई। पल्स पोलियो जागरूकता रैली में आशा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। रैली में बच्चों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लिए हुए थे, जिसमें दो बूंद ज़िंदगी की का नारा हर घर तक पहुंचा काम हमारा।
जब आए पोलियो की बारी, माता पिता की है ये जिम्मेदारी। बच्चों को बचना है तो पोलियो डोस दिलाना है दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार जैसे स्लोग्न लिखे हुए थे साथ ही स्कूली बच्चे जागरूकता नारे लगाकर आमजन में पोलियो के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए चल रहे थे। रैली दौरान सीएमओ ने बताया कि जिले में 14 दिसंबर को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। जिले में कुल 562 बूथ बनाए गए हैं, जहां 135711 बच्चों को रविवार के दिन दवा पिलाई जाएगी।
बताया कि बूथों पर दवा पिलाने के बाद अगले पांच दिनों तक 350 टीमें घर घर जाकर उन बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथ पर नहीं पहुंच पाए, इसके बाद भी यदि कोई बच्चा छूटता है, तो अगले सोमवार को पुनः घर घर जाकर उसे दवा दी जाएगी। सीएमओ ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो ड्रॉप पिलवाएं।
उन्होंने कहा कि जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक अभियान की जानकारी पहुंचाना और जनभागीदारी सुनिश्चित करना है, ताकि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सके। इस मौके पर समाज सेवी रामजी गुप्ता, दाऊ तिवारी, शिवकुमार गोस्वामी के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी के अलावा शहर के समस्त विद्यालयों के विद्यार्थी व शिक्षक व समाजसेवी मौजूद रहे।





