Tuesday, April 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeजागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया

संभल अवधनामा संवाददाता महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत आज जनपद सम्भल में एक प्रभावी जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम श्रीमान जिलाधिकारी जनपद सम्भल डॉ० राजेंद्र पैसिया एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक जनपद सम्भल श्री कुलदीप सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने साहसिक कार्य करते हुए समाज में उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया अथवा पुलिस कार्यों में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। कुल 60 महिलाओं/बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इसके साथ ही अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करते हुए 1000 पम्पलेट वितरित किए गए तथा 4000 ऑनलाइन/सॉफ्ट कॉपी के माध्यम से लोगों तक महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन नंबरों तथा आत्मनिर्भरता के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशासन एवं पुलिस द्वारा यह संदेश दिया गया कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को इस दिशा में जागरूक एवं संवेदनशील बनाना आवश्यक है। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से जनपद में निरंतर सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया जा रहा है।.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular