Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeयूपी:औरैया में भीषण सड़क हादसे में 24 मजदूरों की मौत

यूपी:औरैया में भीषण सड़क हादसे में 24 मजदूरों की मौत

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार तड़के हुए भीषण हादसे में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। सभी श्रमिक एक ट्रक और ट्राले में सवार थे। दिल्ली-कानपुर हाइवे पर हुए दर्दनाक हादसे में 36 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं।

औरैया के डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि यह हादसा सुबह तकरीबन साढ़े तीन बजे हुआ। इस हादसे में अब तक 24 लोगों की मौत हुई है। कई लोग घायल हैं। इनमें से ज्यादातर मजदूर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे की फौरन जांच रिपोर्ट मांगी है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया में दुर्भाग्यपूर्ण घटना का तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने सभी घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने व कमिश्नर और आईजी (कानपुर) को घटनास्थल का दौरा कर दुर्घटना के कारणों की तुरंत रिपोर्ट देने को कहा है।

अखिलेश यादव का ट्वीट

: घर लौट रहे प्रवासी मज़दूरों के मारे जाने की ख़बरें दिल दहलानेवाली हैं. मूलत: ये वो लोग हैं जो घर चलाते थे. इसलिए समाजवादी पार्टी प्रदेश के प्रत्येक मृतक के परिवार को 1 लाख रु की मदद पहुँचाएगी.

नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए निष्ठुर भाजपा सरकार भी प्रति मृतक 10 लाख रु की राशि दे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular