Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeBusinessऑरा ने अपने रिटेल फुटप्रिंट का विस्तार करते हुए, लखनऊ में अपने...

ऑरा ने अपने रिटेल फुटप्रिंट का विस्तार करते हुए, लखनऊ में अपने चौथे स्टोर का किया लॉन्च

अवधनामा संवाददाता

लखनऊ। ऑरा जो कि, डायमंड ज्वैलरी के लिए भारत का एक लीडिंग विश्वसनीय ब्रांड है, ने आलमबाग में अपने चौथे स्टोर के लॉन्च के साथ लखनऊ में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया। यह शोरूम 3300 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसमें एक्सक्लूसिव ब्राइडल जोन के साथ लेटेस्ट डायमंड ज्वैलरी कलेक्शन उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही भारत का सबसे चमकदार हीरा, ऑरा का पेटेंट 73-मुखी ऑरा क्राउन स्टार भी एक्सक्लुसिवली इस नए रिटेल आउटलेट पर उपलब्ध होगा।

इस लॉन्च के बारे में बोलते हुए, श्री दीपू मेहता,मैनेजिंग डायरेक्टर, ऑरा, ने कहा,“उत्तर प्रदेश हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और हम आलमबाग, लखनऊ में अपने इस लेटेस्ट ऑरा  शोरूम के लॉन्च की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं। इस लॉन्च के साथ, हमारा लक्ष्य अपने ब्रांड की उपस्थिति को मजबूत करना और अपने ग्राहकों के लिए एक स्थायी खरीदारी का अनुभव तैयार करना है। डायमंड वेडिंग ज्वैलरी की समग्र मांग और हमारे उपभोक्ताओं के बदलते टैस्ट और पसंद को ध्यान में रखते हुए स्टोर पर कलेक्शन को बड़े ही सोच-समझकर तैयार किया गया है।”

ग्राहकों के खरीदारी एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए शोरूम को आरामदायक तरीके से बैठने और कंटेम्पररी इंटीरियर डिज़ाइन के साथ क्रिएटिव रूप से डिजाइन किया गया है। इस नए शोरूम में डायमंड ज्वैलरी की ब्रांड की एक डिफाइनिंग रेंज शामिल है जिसमें ऑरा क्राउन स्टार कलेक्शन, एस्ट्रा, डिजायरड कलेक्शन और प्लेटिनम कलेक्शन शामिल हैं।

ऑरा लगातार प्रोडक्ट इनोवेशन प्रदान करके और ब्राइडल एवं कंटेम्पररी आभूषणों की एक विस्तृत श्रृंखला की पेशकश करके अपनी डायमंड लेगेसी में श्रेष्ठता लाता है। इसके साथ ही  टोक्यो, हांगकांग, एंटवर्प, मुंबई और न्यूयॉर्क में 5 ग्लोबल डिजाइन केंद्रों के साथ,ऑरा में 700 साल पुरानी बेल्जियम शिल्प कौशल की की एक अद्भुत विरासत भी है।

यह प्रसिद्ध ब्रांड 100% सर्टिफाइड ज्वैलरी के साथ अपने लॉयल कस्टमर्स को एक बेस प्रदान करता है, जोकि  पूरक बीमा और सुनिश्चित मुफ्त आजीवन रखरखाव के साथ आता है। इसके साथ ही ऑरा अपने पेट्रोंस को ब्रांड के कॉन्फ्लिक्ट-फ्री डायमंड पर सात दिन की रिटर्न पॉलिसी के अलावा लाइफटाइम एक्सचेंज और बायबैक की सुविधा भी प्रदान करता है।

इसके अलावा शोरूम में दुल्हनों के लिए ब्रांड का एक्सक्लूसिव ब्राइडल जोन भी शामिल होगा, जिसमें उनकी शादी के उत्सवों को ख़ास बनाने के लिए एक्सक्लूसिव सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular