Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeउ.प्र. एशोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट ने मां सरस्वती का पूजन कर मनाया बसंत...

उ.प्र. एशोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट ने मां सरस्वती का पूजन कर मनाया बसंत पंचमी पर्व

अवधनामा संवाददाता

पूजन कार्यक्रम में हनुमतधाम पर एकत्रित हुए दर्जनों पत्रकार

शाहजहांपुर। उ.प्र. एशोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के द्वारा बसंत पंचमी का पर्व मां सरस्वती जी के पूजन के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी पत्रकारों ने माता जी की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया।
हनुमतधाम पर उपज द्वारा आयोजित पूजन कार्यक्रम बरिष्ठ पत्रकार राम मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान जिला संयोजक अनिल मिश्रा, सर्वेश व सामाजिक संरक्षक अनुजदेव गुप्ता ने मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात सभी पत्रकारों ने सरस्वती वंदना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पत्रकारों को कलम व नव वर्ष का कैलेंडर जिला संयोजक की ओर से भेंट किया गया। अनिल मिश्रा ने बताया कि संगठन का पहला कार्यक्रम मां सरस्वती जी पूजन के साथ किया गया है। 29 जनवरी को संगठन की कार्यकारणी की घोषणा की जायेगी। इससे पहले समाजसेवी चंद्रशेखर खन्ना उर्फ धीरू ने सभी पत्रकारों को गणतंत्र दिवस और बंसत पंचमी पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर पत्रकार सुदीप शुक्ला, रोहित यादव, गोविंद अवस्थी, शुभम श्रीवास्तव, संतोष उपाध्याय, अरविंद त्रिपाठी, अभिषेक चौहान, मो. शान, दीपक दीक्षित, प्रेम सिंह पम्मी, मनोज मिश्रा, रणवीर सिंह रानू, आकाश मिश्रा, अरविंद सक्सेना, रोहित पांडेय, हर्षित मिश्रा, आदर्श मिश्रा, आनंद मिश्रा आदि पत्रकार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular