Tuesday, February 24, 2026
spot_img
HomeLucknowATS ने डॉ. शाहीन के करीबी दो संदिग्धों को हिरासत में लिया,...

ATS ने डॉ. शाहीन के करीबी दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, CCTV फुटेज से साजिश का हुआ पर्दाफाश

उत्तर प्रदेश एटीएस ने डॉक्टर शाहीन के दो करीबियों को हिरासत में लिया है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि वे एक साजिश में शामिल थे। एटीएस अब उनसे पूछताछ कर रही है ताकि इस साजिश की असली वजह और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता चल सके।

लखनऊ। आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) की टीमों ने रविवार को लखनऊ के पारा सहित कई क्षेत्रों में छापेमारी कर आतंकी माड्यूल से जुड़े दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए भाई-बहन पारा की कुंदन बिहार कॉलोनी के निवासी हैं। सूचना है कि इन्होंने अगस्त माह में डॉ. शाहीन से लखनऊ में मुलाकात की थी। एटीएस की टीम इनसे पूछताछ कर रही है। उम्मीद है कि इनसे पूछताछ के बाद आतंकी माड्यूल से जुड़े कुछ और नाम सामने आ सकते हैं।

एटीएस ने शनिवार को चारबाग के कई होटलों में सीसीटीवी फुटेज की जांच की थी। एजेंसीज से मिलने इनपुट के आधार पर एटीएस ने चारबाग के एक होटल के स्टाफ से भी पूछताछ की थी। डॉ. शाहीन के करीबी चार लोग बीते अगस्त में इसी होटल में रुके थे।

हालांकि होटल की फुटेज उपलब्ध न होने के कारण एटीएस को चारों संदिग्धों के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सकी है। शाहीन और उसके भाई डॉ. परवेज ने पूछताछ में चारों का हुलिया ही एजेंसीज को बताया था। इन्हीं के साथ डॉ. शाहीन कानपुर भी गई थी।

एजेंसीज डॉ. शाहीन व उसके भाई डॉ. परवेज से अलग-अलग पूछताछ कर रही है। पूछताछ में मिली जानकारी लगातार एटीएस को उपलब्ध कराई जा रही है। इसी के आधार पर उत्तर प्रदेश में फैले आतंक के माड्यूल की जड़ें तलाशी जा रही हैं।

सूत्रों के अनुसार डॉ. शाहीन को आतंक फैलाने के लिए फंडिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसी सिलसिले में वह जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व दिल्ली सहित कई राज्यों में सक्रिय रहकर आतंक की नर्सरी तैयार कर रही थी। उसने 30 लाख रुपये से ज्यादा का फंड भी एकत्र किया था।

फंड एकत्र करने के लिए शाहीन ने लखनऊ, कानपुर व सहारनपुर के कई बैंकों में खाते खुलवाए थे, जिनका इस्तेमाल वह आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करती थी। डॉ. शाहीन ने इन्हीं बैंक खातों से जिन लोगों को रकम भी भेजी है उनकी भी तलाश की जा रही है।

13 संदिग्ध लोगों से भी की पूछताछ

एटीएस की टीमों ने लखनऊ के परा सहित कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 13 अन्य लोगों से पूछताछ की है। इनमें पारा में स्थित एक धार्मिक स्थल से जुड़े पांच लोग भी शामिल हैं। इस धार्मिक स्थल पर बीते अगस्त माह में डॉ. शाहीन व डॉ. परवेज करीब तीन घंटे रुके थे। दोनों ने कुछ लोगों के साथ बैठक भी की थी। एटीएस की टीम उन लोगों से भी पूछताछ कर रही है कि जिन्होंने धार्मिक स्थल पर डॉ. शाहीन से मुलाकात की थी।

डॉ. परवेज के संपर्क में रहे कर्मचारियों से भी ली जानकारी

एटीएस ने इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में डॉ. परवेज के साथ काम कर चुके कई कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। खास तौर पर रात्रि के समय उसके साथ ड्यूटी में तैनात रहने वाले कर्मचारी एटीएस की रडॉर पर हैं।

डॉ. परवेज अक्सर रात्रि में ही ड्यूटी को प्राथमिकता देता था। इसीलिए एटीएस उसके साथ जिन भी कर्मचारियों की तैनाती की गई थी उनसे पूछताछ कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular