एस आई आर के अन्तर्गत अनमैप्ड मतदाताओं को जारी नोटिसों के निस्तारण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। सभी सहायक निर्वाचन अधिकारी अपने कार्यालयों में दिन भर सुनवाई कर रहे हैं। नोटिसों का जबाब देने के लिए अपने जबाब के पक्ष में अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए मतदाताओं को दो सौ से तीन सौ रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं।
एस आई आर के अन्तर्गत छूटे हुए मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए प्रारूप -6फार्म रोज भरे जा रहे हैं।27जनवरी तक 28539फार्म भरे गए हैं।
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी नोटिसों का निस्तारण करने के लिए सभी विकास तहसीलो में बड़ी संख्या में सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
एक एक सहायक निर्वाचन अधिकारी के पास बीस से पच्चीस पोलिंग बूथों का काम सौंपा गया है। बी एल ओ की ओर से नोटिसें सभी सम्बंधित मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। सभी मतदाता सुबह 10बजे से 5बजे तक सहायक निर्वाचन अधिकारियों के सम्मुख उपस्थित होकर आवश्यक अभिलेखों के साथ नोटिसों का जवाब दे रहे हैं।





