Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePoliticalराहुल गांधी पर जमकर बरसे असम के सीएम सरमा, बोले- उन्होंने राज्य...

राहुल गांधी पर जमकर बरसे असम के सीएम सरमा, बोले- उन्होंने राज्य की शांति व्यवस्था को भंग कर दिया

असम के गोलपाड़ा जिले में गुरुवार को अतिक्रमण रोधी अभियान में हटाए गए लोगों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प में एक एक अतिक्रमणकारी की मौत हो गई और पुलिसकर्मियों सहित 20 से अधिक अन्य घायल हो गए। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर राज्य में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है।

असम के गोलपाड़ा जिले में गुरुवार को अतिक्रमण रोधी अभियान में हटाए गए लोगों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प में एक एक अतिक्रमणकारी की मौत हो गई और पुलिसकर्मियों सहित 20 से अधिक अन्य घायल हो गए।

राहुल गांधी पर राज्य में हिंसा भड़काने का आरोप

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर राज्य में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है।

राहुल गांधी ने शांति व्यवस्था को भंग कर दिया- सीएम

कांग्रेस नेता पर तीखा हमला बोलते असम सीएम ने उन पर राज्य के अतिक्रमणकारियों को भड़काने का आरोप लगाते हुए पुलिसकर्मियों के गंभीर रूप से घायल होने और एक व्यक्ति की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक दिन के लिए असम आए थे और एक दिन में ही उन्होंने शांति व्यवस्था को भंग कर दिया। कांग्रेस नेता पर हमला करते हुए असम मुख्यमंत्री ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी बातें रखी।

हमले में हमारे 21 बहादुर जवान गंभीर रूप से घायल हो गए

उन्होंने लिखा कि राहुल गाधी असम आए और उन्होंने अतिक्रमणकारियों को वन भूमि पर कब्जा करने के लिए प्रोत्साहित किया। उनके बेतुके बयानों से उत्साहित होकर गुरुवार को एक हिंसक भीड़ ने पैकन रिजर्व फारेस्ट पर जबरन अतिक्रमण करने की कोशिश की।

जब हमारे पुलिस जवानों ने शांतिपूर्ण तरीके से उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने हमला कर दिया। इस हमले में हमारे 21 बहादुर जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि जवानों ने कई तरीके से इस अवैध अतिक्रमण को शांति पूर्वक तरीके से रोकने की कोशिश की। लेकिन जब कोई तरीका काम नहीं आया तो फिर हमें गोलियां चलानी पड़ीं। इसके परिणामस्वरूप एक अतिक्रमणकारी की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई।

पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों पर होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के राज्य के दौरे को विनाशकारी बताते हुए कहा कि उनकी गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी ने सीदे तौर पर लोगों की जान जोखिम में जाल दी और हमारे राज्य में शांति भंग कर दी।

अधिकारियों के अनुसार, हिंसा तब शुरू हुई जब एक बड़ी भीड़ ने वन रक्षकों और पुलिस कर्मियों पर हमला करके और एक उत्खनन मशीन को क्षतिग्रस्त कर बेदखली प्रक्रिया को रोकने का प्रयास किया।

पथराव में कई पुलिसकर्मी और वनकर्मी घायल

जवाब में, पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए गोलियां चलानी पड़ीं, जिसमें शकूर हुसैन नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कुतुबुद्दीन शेख नामक एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि पथराव में कई पुलिसकर्मी और वनकर्मी घायल हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular