Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeचाईबासा में एएसआई ने सर्विस रिवाल्वर से की आत्महत्या

चाईबासा में एएसआई ने सर्विस रिवाल्वर से की आत्महत्या

पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के कराइकेला थाना क्षेत्र के एक एएसआई ने बुधवार सुबह सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी आनन-फानन में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। एएसआई कृष्णा साव ने किस वजह से खुद को गोली मारी है, अब तक इसके पीछे की सही वजह सामने नहीं आयी है। मृतक एएसआई के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गयी है। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। इसके बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular