Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiअशराफ मुसलमानों का संगठन है पीएफआई, पसमांदा समाज से नही कोई वास्ता-...

अशराफ मुसलमानों का संगठन है पीएफआई, पसमांदा समाज से नही कोई वास्ता- वसीम राईन

 

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष वसीम राईन ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा भारत के राजपत्र पर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया समेत अन्य बिंगो पर पाबंदी लगाया है जिसका पूर्णजोर समर्थन ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज संगठन करता है।प्रदेश अध्यक्ष वसीम राईन ने कहा कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और उसके अनुषांगिक संगठनों पर लगाया गया प्रतिबंध सराहनीय एवं स्वागत योग्य है। यह ‘नया भारत’ है, यहां आतंकी, आपराधिक और राष्ट्र की एकता व अखंडता तथा सुरक्षा के लिए खतरा बने संगठन एवं व्यक्ति स्वीकार्य नहीं। उन्होंने कहा कि यह संगठन देश के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं थे, क्योंकि लगातार देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं इसी को ध्यान में रखते हुए इन संगठनों पर भारत सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है गौरतलब है कि जो अशराफ़ मुस्लिम है उनकी आबादी सिर्फ 15 % है। जबकि 85% वाले पसमांदा मुसलमानों को गुमराह कर उनकी भीड़ दिखाकर उन्हें सिर्फ आज तक उपयोग किया गया है हक अधिकार नहीं दिया गया ये मुस्लिम के संगठन अशराफ मुस्लिमों के संगठन हैं पसमांदा मुसलमानों का इन संगठनों से कोई वास्ता नहीं है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular