Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeMarqueeकांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन से मिले अशोक सैनी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन से मिले अशोक सैनी

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सैनी ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खडगे से भेंट की और आशा व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होगी और कांग्रेस में एक नयी शुरूआत होगी।
दिल्ली मंे कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खडगे द्वारा पदभार ग्रहण करने के उपरांत कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सैनी ने अपने साथियों सहित उनसे भेंट की और जनपद की मौजूदा स्थिति के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध कराते हुए आशा जतायी कि उनके नेतृत्व में पार्टी देशभर में मजबूती के साथ उभरकर सामने आयेगी। इस दौरान अशोक सैनी ने उप्र कांग्रेस के अध्यक्ष ब्रजलाल खबरी से भी भेंट की और जनपद की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों एवं आगामी होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए चुनाव के लिए कुछ अपने सुझाव भी रखे, जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खबरी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मंशा के अनुरूप ही नगर निकाय चुनाव में उम्मीदवारेां को उतारा जायेगा और नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जायेगा। उन्होंने अशोक सैनी से कहा कि वह जनपद में कांग्रेस को और अधिक मजबूत करने के लिए कार्य मंे जुट जाये। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस एससीएसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सतपाल बर्मन भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular