Tuesday, May 20, 2025
spot_img
HomeMarqueeआईआईए के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये अशोक अग्रवाल

आईआईए के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये अशोक अग्रवाल

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कार्यालय में चुनाव अधिकारी प्रवीण सड़ाना द्वारा वर्ष 2022- 23 के लिए अशोक अग्रवाल को सर्वसम्मति से पुनः आईआईए का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की गई। बैठक में सभी ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया।

चुनाव अधिकारी प्रवीण सड़ाना ने बताया कि आईआईए अध्यक्ष को निर्वाचित 21 केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्यों द्वारा चुना जाता है। इस वर्ष के अध्यक्षीय चुनाव में प्रमोद मिगलानी द्वारा अशोक अग्रवाल के नाम का प्रस्ताव दिया गया एवं रामजी सुनेजा द्वारा अनुमोदन किया गया। अशोक अग्रवाल के अलावा अन्य कोई नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित नहीं किया गया। इसलिए चुनाव अधिकारी प्रवीण सड़ाना द्वारा अशोक अग्रवाल को वर्ष 2022-23 के लिए निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया।

चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना ने अशोक अग्रवाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने पर सहारनपुर चैप्टर के समस्त सदस्यों की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गत् वर्ष की भाति वर्ष 2022-23 में भी अशोक अग्रवाल आईआईए के उत्थान के लिए कार्य करेंगें। साथ ही इनके सुझावों एवं मार्गदर्शन से आईआईए को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे। इसके पश्चात् राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केआर सिंघल, हरियाणा प्रभारी आरके धवन, उत्तराखंड प्रभारी संजीव अरोड़ा, चैप्टर सचिव प्रियेश गर्ग, मंडलीय अध्यक्ष अशोक बजाज एवं कोषाध्यक्ष सुनील सैनी आदि द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular