Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeMarqueeजवान का शव पहुंचते ही दहाड़ मार कर रो उठे परिजन

जवान का शव पहुंचते ही दहाड़ मार कर रो उठे परिजन

अवधनामा संवाददाता

अमेठी। अभी 5 वर्ष पहले ही जब बेटा वायु सेना में भर्ती हुआ था तो चारों और खुशियों का माहौल था।दो महीने पहले उसी बेटे की शादी हुई थी काल का कुचक्र देखिए तिरंगे में लिपटा उसका पार्थिव शरीर शनिवार को जब घर आया तो परिजन दहाड़ मार कर रो उठे। शोक संवेदना की इस घड़ी में पूरा क्षेत्र उमड़ पड़ा था। थाना क्षेत्र संग्रामपुर अंतर्गत जोगा अंबरपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार मिश्र के पुत्र सौरभ मिश्र उम्र लगभग 23 वर्ष 5 वर्ष पूर्व वायु सेना में भर्ती हुआ था। वर्तमान समय में विशाखापत्तनम में उनकी तैनाती थी। संदिग्ध परिस्थितियों में 19 अप्रैल को वहां उनकी मौत हो गई। शनिवार को जवान का पार्थिव शरीर गांव आया जहां शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए भारी भीड़ जमा थी।जवान का पार्थिव शरीर ताबूत में तिरंगे में लिपटा हुआ था जिसे देखते ही परिजन और सगे संबंधी दहाड़ मार कर रो पड़े। वायु सेना के दर्जनों जवान साथ में आए थे शव मृतक जवान के पिता कृष्ण कुमार मिश्र को सौंपा गया वायु सेना के जवानों ने पुष्प चक्र अर्पित कर मृतक जवान सौरभ मिश्र को सलामी दी। सौरभ की शादी 2 महीने पहले बहरिया गांव चंद्रिकन थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़ में हुई थी। मृतक की पत्नी मोनिका का रो रो कर बुरा हाल है। पिता और अन्य परिजन दहाड़ मारकर बेटे को याद कर रहे हैं।शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए बड़ी संख्या में लोग गांव पहुंच रहे हैं।
फोटो संख्या 0004

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular