Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeLucknowअहंकार और घमंड बना उप्र में भाजपा की हार का कारण :...

अहंकार और घमंड बना उप्र में भाजपा की हार का कारण : शिवपाल यादव

रतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उप्र में लोकसभा चुनाव नतीजों ने काफी निराश किया है। यहां समाजवादी पार्टी (सपा) चुनाव परिणाम के बाद सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई है। नतीजों को लेकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव आज (शुक्रवार) को भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अहंकार करने वालों की हार होती है।

शिवपाल ने लखनऊ में अयोध्या सीट पर भाजपा की हार को लेकर कहा कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम थे, हैं और रहेंगे। लेकिन भाजपा ने वहां जिन लोगों की जमीनें ली, उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया। रोजगार छीना, उन्हें भटकने पर मजबूर कर दिया। विकास के नाम पर कुछ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया गया। इस झूठ के खिलाफ जनता ने परिणाम दिया है। वहां की जनता को मैं धन्यवाद देता हूं और सपा वहां पर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।

सपा महासचिव ने भाजपा के नेताओं को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े नेताओं में बड़ा घमंड था। भाजपा के नेता जनता को भ्रमित कर रहे थे। घमंड में 400 पार का नारा दे रहे थे। ये लोग लगातार तानाशाही कर रहे थे। विपक्ष पर झूठा केस कर ईडी और सीबीआई छापा मरवाते थे। जनता भाजपा की इन चालों को समझ गई और इस चुनाव में सबक सीखाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में बड़ी लकीर खींची। उन्होंने कहा कि सपा नेता और कार्यकर्ता सरकार द्वारा चुनाव में उन पर किए अत्याचार, जेल में डालने, बिना किसी आरोप के पकड़ने जैसे कई उत्पीड़न के बावजूद अपना धैर्य नहीं खोया और चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए लगे रहे। ऐसे सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। उनके प्रयासों से आज उप्र में सपा और गठबंधन ने सबसे ज्यादा सीट दर्ज करने में सफल हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular