Thursday, March 6, 2025
spot_img
Homekhushinagarसमाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष का आगमन आज

समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष का आगमन आज

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष का जिले में आगमन शनिवार को होगा। जिसमें आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा महिला सभा के पुनर्गठन पर चर्चा की जायेगी। बैठक में महिला सभा से जुड़े सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेगी।

समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी रमेश चन्द्र यादव ने उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में महिला सभा के पुनर्गठन कार्यक्रम चल रहा है। पुनर्गठन कार्यक्रम के तहत 4 मार्च दिन शनिवार को महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव का जिले में आगमन हो रहा है। दिन के 11 बजे पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर महिला सभा की पुनर्गठन हेतु बैठक होगी जिसमें महिला सभा की नि0 जिलाध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारणी का उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि भव्य तरीके से प्रदेश अध्य्क्ष रीबू श्रीवास्तव का स्वागत किया जायेगा। नि0 जिलाध्यक्ष डॉक्टर मनोज कुमार यादव सहित वरिष्ठ नेता गण के अलावा सभी संगठनों के नि0 पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular