Monday, May 19, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiअनपढ़ महिला कैदियों व बच्चों के हितार्थ शिक्षा, खेलकूद की व्यवस्था

अनपढ़ महिला कैदियों व बच्चों के हितार्थ शिक्षा, खेलकूद की व्यवस्था

 

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। जिला कारागार में महिला कैदियों के उत्थान के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अनपढ़ महिला कैदियों के ज्ञानवर्धन के साथ ही बंदियों के बच्चों के खेल कूद व शिक्षा पर भी ध्यान दिया जा रहा।
जिला कारागार अधीक्षक एच.बी. सिंह के मार्ग निर्देशन एवं उनकी उपस्थिति में महिला बंदियों व कैदियों के उत्थान के लिए कई कार्य संचालित किए जा रहे हैं। जेल में शिक्षित महिला कैदी वयस्क शिक्षा के साथ अनपढ़ महिला कैदियों के ज्ञानवर्धन में लगी हुई हैं। साथ ही कुछ महिला बंदियों के साथ रहने वाले बच्चों की भी उचित देखभाल की जा रही है, उन्हें खेल-कूद के साथ प्राथमिक शिक्षा दी जा रही है। ताकि उनका बाल्यकाल सुधर सके। इसके साथ ही उन्हें नए कपड़े, मानसिक व शारीरिक विकास के लिए खेल सामग्री और पोषक भोजन आदि उपलब्ध कराया जा रहा है। जेल अधीक्षक ने बताया कि महिला कैदियों व बंदियों के हितार्थ विभिन्न गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। इससे उनका व उनके पाल्यो का भविष्य सुदृढ़ करने में काफी सहयोग मिलेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular