Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeMarqueeपरिवार नियोजन सेवाओं के लिए नजीर बनीं अर्चना

परिवार नियोजन सेवाओं के लिए नजीर बनीं अर्चना

 

 

अवधनामा संवाददाता

एएनएम अर्चना, 57 महिलाओं को लगा चुकीं हैं अंतरा की 102 डोज
कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लाॅक के उप स्वास्थ्य केन्द्र खजुरी की एएनएम अर्चना विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ परिवार नियोजन कार्यक्रम को गति दे रहीं है। वह एक साल में 57 महिलाओं को त्रैमासिक अंतरा इंजेक्शन की 102 डोज लगाकर  स्वास्थ्य विभाग में नजीर बनी गयीं हैं। इतना ही नहीं वह गर्भ निरोधक अन्य साधनों के प्रति भी महिलाओं का रूझान बढ़ा रहीं हैं।
परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डाॅ.औसाफ अहमद खां ने बताया कि जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न साधनों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाता है। जिस दंपति का परिवार पूरा हो गया होता है उन्हें परिवार नियोजन के लिए स्थायी सेवा अपनाने ( नसबन्दी) तथा जिनके परिवार पूरा नहीं होते उन्हें  दो बच्चों के जन्म में अंतर के लिए अस्थायी साधनों के लिए प्रेरित किया जाता है। बाॅस्केट आफ का च्वायस के आधार पर इच्छुक व्यक्तियों को निःशुल्क साधन उपलब्ध कराए जाते हैं।आजमगढ़ जनपद की निवासीनी अर्चना बताती हैं कि वह  वर्ष 2019 से ही खजूरी स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र पर अपने पति के साथ रहती रहतीं हैं। एक-एक डेढ़ डेढ़ साल में घर जा पाती हैं। नियमित तौर पर केन्द्र पर रहने की वजह से गांव के लोगों में ही घुल मिल गयीं हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular