महोबा। उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पर्दशीय प्रक्रिया के तहत लोकभवन सभागार लखनऊ में बुधवार को मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वितरित किए गए। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर जिले से चयनित नौ मुख्य सेविकाओं को सदर विधायक राकेश गोस्वामी, नगर पालिका अध्यक्ष संतोष चौरसिया और जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य सेविकाओ के परिवार के सदस्यों ने भी प्रतिभाग किया।
इस मौक पर कलेक्ट्रेट सभागार में लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी उपस्थित लोगों को दिखाया गया। लाइव प्रसारण दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के भाषण को भी सुना। कार्यक्रम में सदर विधायक ने कहा कि हमारी सरकार देश और प्रदेश के युवाओं के सपनों को साकार करने का अवसर दे रही हैं। कहा कि पूर्व की सरकारों
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आंगनबाड़ी में मुख्य सेविकाओं की जिम्मेदारी मां यशोदा की तरह है। जिस तरह मां यशोदा ने बच्चों का पालन पोषण किया वैसे ही आपकी भी जिम्मेदारी है कि आंगनबाड़ी केंद्रों की देखरेख करें। याद रखें कि जब भी भगवान श्रीकृष्ण का नाम आता है मां यशोदा का भी नाम आता है। उन्होंने कहा कि देश के विकास का रास्ता आंगनबाड़ी और गांव से होकर जाता है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकश, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।





