Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeMarquee इलाहाबाद और गुजरात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को सुप्रीम कोर्ट में जज...

 इलाहाबाद और गुजरात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को सुप्रीम कोर्ट में जज के रूप में किया नियुक्त: किरेन रिजिजू

 

नई दिल्ली। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल और गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरविंद कुमार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। यह जानकारी केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने दी है।
बता दें, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ भी इलाहाबाद हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस रह चुके हैं। उन्हें भी अपने कार्यकाल के दौरान सुप्रीम कोर्ट में जज के रूप में नियुक्त किया गया था।
किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर दी जानकारी
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर कहा- भारत के संविधान के तहत प्रावधानों के अनुसार, भारत के माननीय राष्ट्रपति ने उच्च न्यायालयों के निम्नलिखित मुख्य न्यायाधीशों को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। उन्हें मेरी शुभकामनाएं।
सुप्रीम कोर्ट में अब 34 न्यायाधीश
दो उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों को शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत किया गया, जिससे शीर्ष अदालत की कुल क्षमता 34 न्यायाधीशों की हो गई। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले महीने इनके नामों की सिफारिश की थी।
6 फरवरी को पांच जजों की हुई नियुक्ति
इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट में 6 फरवरी को पांच जजों की नियुक्ति हुई थी। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, न्यायमूर्ति संजय करोल, न्यायमूर्ति संजय कुमार, न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में सोमवार को शपथ दिलाई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular