Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeMarqueeउद्यमी अनापत्ति प्रमाण पाने को ऑनलाइन करें आवेदन: तेजवीर

उद्यमी अनापत्ति प्रमाण पाने को ऑनलाइन करें आवेदन: तेजवीर

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने कहा कि उद्यमी के लिए नई पॉलिसी में अनापत्ति प्रमाण पत्र ऑनलाइन हो चुके है, जिसमें सभी लोग अपना-अपना दायित्व निभाते हुए ऑनलाइन आवेदन करें, क्योंकि उद्यमी व विभाग एक दूसरे में समन्वय बनाकर कार्य करते है। भविष्य मे भी यह व्यवस्था बनी रहेगी।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह आईआईए चैप्टर की आयोजित साधारण सभा में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इससे पूर्व चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना ने सभी अतिथियों का आभार जताया। मुख्य अतिथि अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने कहा कि अग्निशमन विभाग की नई पॉलिसी में अनापत्ति प्रमाण पत्र ऑनलाईन हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सभी उद्यमी मित्र पोर्टल पर आवेदन करें। नई पॉलिसी के तहत इकाई की अनापत्ति प्रमाण पत्र की वेद्यता 3 वर्ष तक कर दी गयी है और दोबारा नवीनीकरण करवाने पर सिर्फ एक प्रार्थना पत्र देना होगा और तभी उद्यमियों की इकाई का अनापत्ति प्रमाण-पत्र का नवीनीकरण हो जायेगा।
चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना ने कहा कि संस्था ने कई सदस्यों के नये विद्युत कनेक्शन के एस्टीमेंट को बहुत कम करवाया है, स्टाम्प डयूटी की छूट भी दिलवाई हैं, मशीनरी अपग्रडेशन स्कीम के तहत सब्सिडी दिलवाई एवं अग्नि शमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र दिलवाये है। यह संगठन की मजबूती होने से ही संभव हो पाया है। उन्होंने बताया कि उत्पाद पर बार कोड पर लगनी वाली फीस पर 75 प्रतिशत की सब्सिडी का प्रवाधान है। यदि किसी सदस्य को बार कोड लेना है तो वह संस्था कार्यालय में सम्पर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि आईआईए एक सुदृढ संस्था है। शासन प्रशासन के जितने भी वर्किंग ग्रुप बने हुए है, उसमें आई आईए का प्रतिनिधित्व है। सरकार कोई भी नई पॉलिसी बनाती है वह सर्वप्रथम संस्था से ही सुझाव मांगती है और अधिकांश उन सुझावों को पॉलिसी में शामिल किया जाता है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में उद्यमियों की समस्याओं का समाधान करवाने हेतु उद्योग बन्धु का गठन किया गया है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी ने कहा कि सहारनपुर चैप्टर सदस्य संख्या में पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। 667 सदस्य संख्या होने की वजह से इस बार 2 केन्द्रीय कार्यकारिणी सीट सहारनपुर चैप्टर को प्राप्त हुई है। उन्होने बताया कि संस्था के प्रयास से ही उत्तर प्रदेश में मण्डल स्तर पर फैसिलेशन कांउसिल का गठन किया गया है और वह उसके सदस्य भी है। अभी तक 180 केस फैसिलेशन कांउसिल में दर्ज हो चुके है। जिसमें से 10-12 केसो को निस्तारण फैसिलेशन कांउसिल द्वारा करवा दिया गया है। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केआर सिंघल ने सदस्यों को बताया कि संस्था ने मेक माई ट्रिप एवं अमेज़न से एमओयू करार कर लिया है जिसमें सदस्यों को विशेष छूट का लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होने बताया कि 29 अप्रैल 2022 को वाराणसी में उद्यमी महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव संजय बजाज, हरियाण प्रभारी आरके धवन, टैक्सआइल पार्क कन्वीनर सन्दीप उपाध्यक्ष हरजीत सिंह व राजेश सपरा, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन कालड़ा ने अपने विचार रखे। बैठक का संचालन कोषाध्यक्ष सुनील सैनी ने बताया कि 22 अप्रैल 2022 को संस्था कार्यालय में नाप तोल विभाग के साथ एक कार्याशाला का आयोजन किया जायेगा। सभी उद्यमी उपस्थित होकर कार्याशाला का लाभ उठाये। बैठक के अन्त में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा व प्रमोद मिगलानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के०आर सिंघल एवं चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना द्वारा संयुक्त रूप से मुख्य अग्निशमन अधिकारी को संस्था का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही संस्था के सदस्य सतीश अरोड़ा, संजीव सचदेवा, सुरेन्द्र मोहन कालडा, नितिन गुप्ता व विकास मलिक को मेम्बरशीप ग्रोथ अवार्ड से सम्मानित किया गया। बैठक मेें अशोक गांधी, सुषमा बजाज, संजय अरोडा, एस० कुमार अरोड़ा, कुलदीप धमीजा, अनिल अग्रवाल, दर्शन कुमार गुप्ता, युद्धवीर सिंह, एस.एस. नेगी, स० हरजीत सिंह, विजय देशवाल, सुभाष मिगलानी, चिराग सुनेजा, धीरज मिगलानी, शिव अरोड़ा, अविनाश अरोड़ा, सुनील सूरी, राजकुमार अरोड़ा, तनम्य सचदेवा, कृतार्थ कवात्रा, अमित देवरानी, संजय यादव, विनय दहूजा, राजेश गुप्ता, रोमी, सोनू योगेश कुमार, संजय कुमार, अनुज गुप्ता, अंशुल अग्रवाल, संजय कालड़ा, विशाल नागपाल, मोहित जैन, अरूण सडाना, एच०एस गोगिया, त्रिभुवन पाल, सुमित गुप्ता, गौरव गोयल, कपिल जैन, देवेन्द्र गिल्होत्रा मंयक कर्णवाल, गगनदीप सिंह, अशोक छाबड़ा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular