इटावा। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क ओ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए आन लाइन आवेदन किये जा रहे हैं।उक्त आशय की जानकारी शम्सी इन्स्टीट्यूट आफ इन्फाॅरमेशन टैक्नाॅलोजी के निदेशक ने देते हुए बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी उपरोक्त प्रशिक्षण के लिए निर्धारित वेबसाइट www.obccomputertraining.upsdc.gov.in पर अपना आवेदन 21 जुलाई से पूर्व करा लें।
इन्स्टीट्यूट के निदेशक तारिक़ शम्सी ने बताया कि उक्त पाठ्यक्रम में निःशुल्क आवेदन करने की सुविधा शम्सी इन्स्टीट्यूट में की गयी इच्छुक अभ्यर्थी अपना आय प्रमाण पत्र (वार्षिक आय 1 लाख से कम हो तथा 3 साल से पुराना न हो),जाति प्रमाण, आधार कार्ड,हाई स्कूल,इण्टरमीडिए की अंक तालिका छाया प्रति तथा नवीन पासपोर्ट साईज़ का फोटो दो प्रतियों में इन्स्टीट्यूट में जमा कर अपना आवेदन करायें।उन्होंने बताया कि चयन समिति द्वारा चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण शम्सी इन्स्टीट्यूट आफ इन्फाॅरमेशन टैक्नाॅलोजी (सिट)206 कटरा सेवा कली इटावा पर कुशल,प्रशिक्षित एवं अनुभवी फैकल्टी द्वारा दिया जायेगा।





