Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabanki2022 के चुनाव में पुनः सरकार बनाने की अपील

2022 के चुनाव में पुनः सरकार बनाने की अपील

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी (Barabanki)। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह के प्रथम जनपद आगमन पर प्रदेश महामंत्री रमेश पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष संचित सिंह, प्रदेश मंत्री हरगोविंद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद तिवारी एवं जिलाध्यक्ष सीताशरण वर्मा की अगुवाई में सैकड़ों भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में स्वागत किया गया।
कार्यकर्ताओं से परिचय एवं सूक्ष्म संवाद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आप सभी के अपार स्नेह से अभिभूत हूँ। जनपद के किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर किसान हित योजनाओं एवं विभिन्न अभियानों को जनमानस तक पहुंचाने में बहुत बड़ा योगदान रहा है जिसका मैं ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में पुनः पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाने के लिए सभी से पूर्ण सहयोग का आह्वान किया।
इस अवसर पर संजय सिंह राष्ट्रीय सदस्य, राजेश तिवारी क्षेत्रीय सदस्य, सुभाष सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष, अवधेश वर्मा जिला उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र वर्मा जिला उपाध्यक्ष, देवेश शुक्ला जिला मीडिया प्रभारी, आशुतोष अवस्थी जिला मंत्री, महेंद्र द्विवेदी जिला मंत्री, महाराजदीन पांडेय मंडल अध्यक्ष, गोपीचंद वर्मा, सचेन्द्र वर्मा मंडल संयोजक, राजेंद्र वर्मा मंडल संयोजक, प्रदीप वर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष, जीत वर्मा,रंजीत वर्मा, देवराज त्रिपाठी, रुद्र प्रसाद अवस्थी, देवराज त्रिपाठी, शिवम शुक्ला, रीता यादव, जनार्दन, एवं अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular