Friday, October 31, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiकांग्रेस की बैठक में अपील, प्रधानी की तरह लड़ें लोकसभा आम चुनाव

कांग्रेस की बैठक में अपील, प्रधानी की तरह लड़ें लोकसभा आम चुनाव

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। आम चुनाव में सम्पूर्ण भारत में चुनावी लड़ाई कांग्रेस और भाजपा की होनी हैं। 53 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बाराबंकी के 2138 बूथों की समीक्षा एवं पुनर्गठन का कार्य पूर्ण हो चुका हैं। सभी बूथ अध्यक्ष अपने बूथ के बीएलए हैं, मतदाता सूची में नाम बढाने, संशोधन, बोगस वोट को कटवाने का कार्यक्रम चालू हैं। बूथ अध्यक्ष मतदाता सूची पर कड़ी निगाह रखे। मतदाता सूची से सही नाम नही कटने देना हैं और फार्म सं. 6 से रह गये नाम बढ़वाना हैं।
उक्त बाते पूर्व सांसद डॉ. पीएल पुनिया ने आज कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित कांग्रेसजनो की आवश्यक बैठक जो बूथ प्रबन्धन, मतदाता सूची में नाम बढ़वाना, संशोधन कराना तथा दलित अधिकार मांग पत्र को लेकर आहूत की गयी थी उसमें मौजूद कांग्रेसजनों के बीच कही। बैठक का संचालन कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने किया।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता तनुज पुनिया ने उपुर्यक्त विषय पर चर्चा करते हुए कांग्रेसजनो से कहा कि सभी बूथ कमेटियों और उनके अध्यक्षों से अनुरोध हैं कि अपने बूथ पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी का चुनाव प्रधानी की तरह लड़े। लोकसभा क्षेत्र के सभी बूथों का गठन एवं समीक्षा का कार्य पूर्ण हो चुका हैं बूथ कमेटियां अपनी क्षमता को पहचाने और बूथ कमेटी के प्रत्येक सदस्य को उसकी जिम्मेदारी से अवगत करवा दे। कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने जनपद के कोने कोने से आये कांग्रेसजनो का उत्साहवर्धन किया। कहा कि कांग्रेस आयेंगी, खुशहाली लायेंगी और यह तभी संभव हैं जब आपका बूथ सबसे मजबूत हो।
बैठक को मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य शिव बहादुर वर्मा, इजहार सिद्दीकी, मो. इरफान कुरैशी, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सरजू शर्मा, गौरी यादव, रामहरख रावत, विजय बहादुर वर्मा, अमित त्रिवेदी एडवोकेट ने सम्बोधित किया।03

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular