Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeविधायक की अध्यक्षता में अपना दल एस की बैठक का हुआ आयोजन

विधायक की अध्यक्षता में अपना दल एस की बैठक का हुआ आयोजन

अवधनामा संवाददाता

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत शिवभारी  प्राथमिक विद्यालय सिसवा में आयोजित बैठक में अपना दल (एस) के विधानसभा शोहरतगढ़ के पदाधिकारियों के साथ मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा रहे। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा शोहरतगढ़ अध्यक्ष रामदास मौर्य ने किया। विधायक विनय वर्मा ने  वहाँ उपस्थित देवतुल्य जनता-जनार्दन की समस्याओं से अवगत होकर उसका निदान किया साथ ही पदाधिकारियों द्वारा पत्र के माध्यम से  कुछ समस्याओं के बारे में जानकारी हुई।पत्र को  संज्ञान में लेकर हमने उचित कार्यवाही हेतु पहल किया। पार्टी के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक क्षेत्र में पार्टी के संगठन को मजबूती तथा आंतरिक संरचना को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य को पूरा करने में लाभकारी सिद्ध होगी। ऐसे पहल का मैं स्वागत करता हूँ और इस आयोजन हेतु सभी उपस्थित पदाधिकारियों व जनता-जनार्दन को हार्दिक बधाई देता हूँ।इस दौरार  खुशीराम यादव, कुलदीप चौधरी, राम अजोर शर्मा,अनिल चौधरी, दुर्गा यादव प्रधान, सुनील केसी, रमेश, मनोहर,उमेश यादव, राधेश्याम , शालिक राय,छट्ठी राय, मुकेश ,प्रमोद , कमलेश चौधरी, बब्लू जोरिया, बब्लू पांडेय,मंत्री विनोद,  मनिकराम जोरिया, भरत किशोर यादव,  नन्दराम धोबी, नितिन मौर्या आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular