Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeअनुरागिनी संस्था द्वारा नारी शक्ति गौरव उत्सव एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का...

अनुरागिनी संस्था द्वारा नारी शक्ति गौरव उत्सव एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

उरई (जालौन)।अनुरागिनी संस्था द्वारा आज विकासखंड के  ग्राम इंगहोटा के  पंचायत  भवन  परिसर  में नारी शक्ति गौरव उत्सव और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं और समुदाय के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को समर्पित रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की  सदस्य श्रीमती पूनम द्विवेदी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने नारी सशक्तिकरण के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास का आधार है। अनुरागिनी संस्था जिस तरह से महिलाओं और ग्रामीण समुदाय के लिए कार्य कर रही है, वह अनुकरणीय है। इस तरह के प्रयास ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने में सहायता करेंगे।”
नारी शक्ति गौरव उत्सव कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रेरित करने और उनके स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से न्यूट्रीशनल ड्रिंक वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के पोषण स्तर को सुधारना और उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रोत्साहित करना था।
 भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष  नीलम बाजपेई ने अपने संबोधन में कहा, “महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाना समाज के विकास के लिए बेहद जरूरी है। अनुरागिनी संस्था जिस तरह से ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके स्वास्थ्य को लेकर कार्य कर रही है, वह सराहनीय है।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. आराधना राजपूत ने कहा, “महिलाओं का सशक्तिकरण और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना, समाज को प्रगति की ओर ले जाने का सबसे महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा, ग्रामीण महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।
साथ ही, कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों, आर्थिक स्वतंत्रता, और स्वास्थ्य की देखभाल पर जागरूक किया गया।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम के दौरान आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 425 ग्रामवासियों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई और उन्हें निशुल्क दवाइयां प्रदान की गईं। शिविर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम डॉ. विकास जायसवाल, डॉ. पुष्पांजलि, डॉ. वैशाली, डॉ. पंकज, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. रोहित, डॉ. अभिषेक, और डॉ. रामावतार ने स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जांच की गई और उचित सलाह दी गई।
इस अवसर पर अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा, “अनुरागिनी संस्था ग्रामीण समुदायों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। यह आयोजन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। मैं डाबर इंडिया लिमिटेड और हमारे साथ जुड़े सभी डॉक्टरों का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।”
सहकार भारती उत्तर  प्रदेश  के  प्रदेश  मंत्री  डॉ देव  सिंह  महेंद्र  सोनी  ने  कहा कि सामाजिक विकास की ओर कदमअनुरागिनी संस्था ने इस आयोजन के माध्यम से न केवल महिलाओं और समुदाय के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया, बल्कि उनके सामाजिक और आर्थिक विकास को भी प्रोत्साहित किया। यह कार्यक्रम संस्था की व्यापक दृष्टि और मिशन का हिस्सा है, जो महिलाओं और बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। कार्यक्रम  संयोजक  राम सागर  सिंह  ने कहा कि अनुरागिनी संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाती रहेगी।इस मौके पर  जिला केंद्रीय सहकारी  उपभोक्ता  भंडार के  अध्यक्ष  उपेन्द्र  सिंह  राजावत    राम शिवप्रद् सिंह स्वामी प्रताप सिंह राघवेन्द्र  सिंह  राजावत गुरु  प्रताप  सिंह    गीता देवी  कुंदन  सिंह  राहुल  समाधिया प्रद्युम्न  सिंह  नितिन  सैनी उपस्थित रहे।  संचालन राम  चंद्र  शर्मा एवं  आभार  स्वामी प्रताप सिंह ने किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular