Friday, May 16, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaअनुराग त्रिपाठी बने मंडल अध्यक्ष

अनुराग त्रिपाठी बने मंडल अध्यक्ष

अवधनामा संवाददाता

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र व्यक्तियों को बिना भेदभाव लाभ मिला:अनुराग त्रिपाठी

अयोध्या। भाजपा महानगर इकाई के मंडल अध्यक्ष बने अनुराग त्रिपाठी मौजूदा समय में वे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य है। इससे पहले वह जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुके हैं जिसमें वह रनर प्रत्याशी थे अनुराग त्रिपाठी के मनोनयन पर पार्टी नेताओं ने खुशी जताई है। इसके पहले संपन्न लोकसभा व विधानसभा चुनाव के दौरान नगर में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। मंडल अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। उनके आवास पर समर्थकों की भारी भीड़ रही। अनुराग त्रिपाठी ने अयोध्या जाकर बजरंगबली का दर्शन पूजन किया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से आम जनता में उत्साह का माहौल है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र व्यक्तियों को बिना भेदभाव लाभ मिला है। इस मौके। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, वरुण चौधरी शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, परमानंद मिश्र, शशि प्रताप सिंह, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, प्रतीक श्रीवास्तव जयप्रकाश श्रीवास्तव तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular