Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeसमाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बने अनुराग श्रीवस्तव

समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बने अनुराग श्रीवस्तव

अवधनामा संवाददाता

बांसी सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्र सभा डॉक्टर इमरान की संस्तुति पर समाजवादी छात्र सभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अनुराग श्रीवास्तव को समाजवादी पार्टी छात्र सभा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया है।
अनुराग श्रीवास्तव के मनोनयन पर आम जनमानस, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर व्याप्त हो गई है। अनुराग श्रीवास्तव के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनने पर सपा के सभी पदाधिकारियों ने हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दी है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाये जाने पर अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि सपा की नीतियों एवं कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की विजय के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार से ऊब चुकी जनता का विश्वास समाजवादी पार्टी को हासिल होगा और पीडीए गठबंधन लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक सीट हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि आज नौजवान और आम आदमी समेत सभी वर्ग महंगाई बेरोजगारी समेत देश के हालात से तंग आ चुका है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही लोकसभा चुनाव को लेकर सभी विधानसभाओं में संगठन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular