Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeएंटी करप्शन फाउण्डेश्यान ने जिलाधिकारी को सर्वश्रेष्ठ प्रशासक सम्मान से किया सम्मानित

एंटी करप्शन फाउण्डेश्यान ने जिलाधिकारी को सर्वश्रेष्ठ प्रशासक सम्मान से किया सम्मानित

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया नीति आयोग गवर्नमेंट ऑफ इंडिया द्वारा जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को उनके सहारनपुर में सफलतम 3वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने एवं निष्पक्ष कार्यशैली के लिए उन्हें “सर्वश्रेष्ठ प्रशासक सम्मान“ से सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को लेकर उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की।
उत्तर प्रदेश एवं उतराखंड चेयरमैन गौरव गाबा ने बताया कि जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने 3 वर्षों में सहारनपुर को अपने कठिन परिश्रम एवं निष्पक्ष कार्यशैली के आधार पर सहारनपुर नगर को नयी ऊचाइयांे पर ले जाने का कार्य किया है। इसी कड़ी में संस्था ऐसे लोगों का सम्मान करती है, जो देश हित तथा लोगों की बिना किसी स्वार्थ के सेवा करते हैं और अपने कार्यकुशलता के बल पर अपने देश और नगर को तरक्की की ओर ले जाते हैं। सुशील सड़ाना ने कहा कि जिलाधिकारी की कोविड महामारी में जनहित कार्यों में एवं निष्पक्ष कार्यशैली को जनपद की जनता सदैव याद रखेगी। इस दौरान प्रशासन को हमेशा जनहित कार्य में साथ देने के प्रतिज्ञा भी ली गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौरव गाबा, सुशील सडाना, अनमोल मल्होत्रा, सुरेंद्र गाबा, कमल सैनी, प्रिंस बतरा, गगन गुलाटी, अभिषेक भाटिया, वरुण खन्ना आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular