इटावा। सर मदनलाल इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल(एसएमजीआई) के बीएससी नर्सिंग पंचम सेमेस्टर के घोषित परीक्षा परिणामों में संस्थान के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी श्रेष्ठता पुनःदोहराई है।अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ द्वारा जारी परिणामों में एसएमजीआई के छात्रों का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा है।
छात्रा अंशिका दुबे ने 81 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है, वहीं अनुप्रिया ने भी 80 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।पलक यादव ने 79 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान और स्वार्थी ने 78 प्रतिशत अंक लेकर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।मेघा वर्मा 77 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम स्थान पर रहीं।
इसी प्रकार से संजना,चारु यादव एवं मुस्कान रोशन ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।इस अवसर पर निदेशक डॉ उमाशंकर शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे बच्चों की मेहनत,अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का सुन्दर परिणाम बताया।संस्थान के चेयरमैन डॉ.विवेक यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।





