Tuesday, March 31, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurकंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकत्सव, प्रतिभा सम्मान शारदा गोष्ठी का हुआ...

कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकत्सव, प्रतिभा सम्मान शारदा गोष्ठी का हुआ आयोजन

गोरखपुर । सहजनवा सोमवार को कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय टेकुआपाती क्षेत्र सहजनवा में वार्षिकोत्सव/प्रतिभा सम्मान समारोह एवं शारदा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अटल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी सहजनवा यज्ञ नारायण वर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया । इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने विद्यालय के विकास,कमरों की वृहद मरम्मत, किचन शेड, ग्राउंड इन्टर वाकिंग, विद्युत उपकरण आदि सुविधाएं प्रदान करने का आश्वासन दिया।

बीईओ यज्ञ नारायण वर्मा ने विद्यालय के उपलब्धियों एवं एक अच्छे कार्यक्रम कराने पर शिक्षकों एवं उनके पूरे विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा बच्चों एवं अभिभावकों को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ सहजनवा के अध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने किया।मंच संचालन विद्यालय की बच्चियां रोशनी गौड़ आयुषी ने किया ।इस अवसर पर प्रधान राम प्रसाद, प्रधानाध्यापक व्यास यादव, शिक्षिका अंजली सिंह,नुशरत, लक्ष्मी,आभा सिंह,ममता निशा, विनोद प्रतिभा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular