Thursday, March 26, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaडीएम की अध्यक्षता में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक सम्पन्न

डीएम की अध्यक्षता में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक सम्पन्न

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 के तहत पशु क्रूरता निवारण समिति (एपीसीए) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एपीसीए समिति के सदस्यो द्वारा अपने-अपने कार्य क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो की सूचना दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की शर्तो का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये। बैठक में मृत लावारिश पशुओं के निवारण हेतु नगर निगम जिला पंचायत ग्राम पंचायत में की जा रही कार्यवाही तथा नगर निगम में पेट्स का पंजीकरण कराने पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतो में प्रधान द्वारा पशुचर की भूमि पर निराश्रित अस्थाई गौआश्रय स्थल का निर्माण नियमानुसार कराये जाने तथा जनपद में संचालित गौआश्रय स्थलो में पर्याप्त चारे की व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी सदर, डीपीआरओ, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व अन्य सदस्य उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular