Sunday, May 18, 2025
spot_img
HomeMarqueeदबंगो के खिलाफ कार्यवाही न होने से क्षुब्ध महिला ने दिया धरना

दबंगो के खिलाफ कार्यवाही न होने से क्षुब्ध महिला ने दिया धरना

 


अवधनामा संवाददाता

सीतापुर। जनपद के थाना पिसावां क्षेत्र के ग्राम वृन्दावन निवासिनी पीड़ित महिला ने ग्राम के दबंगो द्वारा मारपीट व लूटपाट किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस द्वारा किसी प्रकार की दबंगो के खिलाफ कार्यवाही न किए जाने की बात कहते हुए मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर दो दिवसीय धरना दिया। जिसके बाद भी कार्यवाही न होने पर पीड़िता द्वारा भूख हड़ताल किए जाने की चेतावनी दी गई है।
नगर मजिस्ट्रेट को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्राम वृन्दावन निवासिनी सुनीला पत्नी रामलाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के दबंग लोग जो कि आपराधिक व्यक्ति है, ने पीड़िता के घर में घुसकर गंदी-गंदी गालियां दिया और पीड़िता की लाठी-डण्डो से पिटाई कर उसके जेवर आदि लूट लिए। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सम्बन्ध में पुलिस से शिकायत करने के बावजूद किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई, जिससे विवश होकर पीड़िता धरना देने के लिए मजबूर हुई है, जिसके बाद भी अगर दबंगो के खिलाफ कार्यवाही नही हुई, तो पीड़िता मजबूरन भूख हड़ताल करने को विवश होगी।पीड़िता ने नगर मजिस्ट्रेट से दबंगो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular