Sunday, March 15, 2026
spot_img
HomeMarqueeसफाई कर्मी के साथ अभद्रता और मारपीट किये जाने से नाराज सफाई...

सफाई कर्मी के साथ अभद्रता और मारपीट किये जाने से नाराज सफाई कर्मियों ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन

प्रदर्शन के बाद अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग

महोबा। ठंड के मौसम में गरीबों असहायों को सर्द हवाओं और रात गुजारने के लिए बनाए गए रैन बसेरों में नगर पालिका सफाई कर्मियों को वहां की साफ सफाई के अलावा अलाव के लड़की की व्यवस्था किए जाने का जिम्मा सौंपा गया है, लेकिन कुछ अराजक तत्वों ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट किये जाने से नाराज सफाई कर्मियों ने उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और इसके बाद नगर पालिका पहुंचकर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

ईओ को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि रोडवेज परिसर के रैन बसेरा में सफाई कर्मचारी आकाश साफ सफाई कर रहा था, तभी कुछ दबंग वहां पहुंचे और सफाई करने से रोकने लगे, जिस पर आकाश ने सफाई कार्य बंद न करने की बात कही, जिस पर उपरोक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए सफाई कर्मचारी की मारपीट कर दी। इसी प्रकाश 3 जनवरी को शहर में अलाव के लिए चिन्हित स्थानों पर लकड़ी डालते समय परमानंद तिराहे पर कर्मी विजय और आकाश के साथ कुछ लोगों ने लकड़ी दिए जाने को लेकर विवाद खड़ा कर दिया और गाली गलौज का अभद्रता की गई।

संघ के जिलाध्यक्ष रामसेवक ने बताया कि लोगों को ठंड से बचाने के लिए नगर पालिका के कर्मचारी दिन रात मेहनत कर रहे है और उनके साथ आएदिन उनके साथ दुर्व्यवाहर कर मारपीट की जा ही है, जिसे संघ बर्दाश्त नहीं करेगा। संघ के महामंत्री मुकेश कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि तीन दिनों के अंदर यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती तो सफाई कर्मचारी 8 जनवरी से कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल पर बैठ जाएंगे। इस मौके पर हरिवंश कुमार, लाल दिवान, वीरेंद्र, राममिलन, सीताराम, देवी सिंह, राम नारायण सहित तमाम सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। अधीशाषी अधिकारी अवधेश का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular