सिद्धार्थनगर। बर्डपुर नगर के कपिलवस्तु मोड़ पर एक स्थापित अति प्राचीन समय माता मंदिर जो सभी सनातनियों की आस्था जुड़ी है। कुछ लोगों द्वारा इस प्राचीन मंदिर के प्रवेश द्वार पर ही शौचालय का गड्डा और सोखता बनवाये जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिससे विरुद्ध विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डेय की अगुवाई में इस निंदनीय कृत्य को तत्काल रोकने के लिए उप जिलाधिकारी सदर को ज्ञापन देकर तत्काल कार्यवाही की मांग किया है। उन्होंने ज्ञापन देते हुए बताया कि इस शौचालय के गड्ढों एवं सोख्ता निर्माण से स्थानीय सनातनियों की धार्मिक आस्था को आघात पहुंचा है और इस बात को लेकर लोगो मे बहुत अधिक रोष है।
उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा यदि इसे रोका नहीं गया तो टकराव की स्थिति हो जाएगी। अपने मान बिन्दुओं की रक्षा के लिए विश्व हिंदू परिषद सदा संकल्पित है और इसके लिए किसी भी हद तक संघर्ष करने को तैयार है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से विहिप जिलाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डेय, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख दिव्यांशु महाराज, गौरक्षा प्रमुख राकेश मिश्रा, साप्ताहिक मिलन प्रमुख शारदा पाण्डेय, धर्म प्रसार प्रमुख आशीष सिंह, नगर अध्यक्ष बर्डपुर अर्जुन मद्धेशिया, नगर मंत्री विपुल, व्यवसाई फूलचन्द्र जायसवाल आदि शामिल रहे।





