Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeबड़ी बहन ने नहीं दिया मोबाइल, तो नाराज होकर कक्षा सात की...

बड़ी बहन ने नहीं दिया मोबाइल, तो नाराज होकर कक्षा सात की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अचानक हुई इस घटना के बाद से मृतका के परिजनों में छा गया मातम, पुलिस जाँच में जुटी

महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ क्षेत्र में कक्षा सात की चौदह वर्षीय छात्रा ने मोबाइल न मिलने से नाराज होकर फांसी का फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर ली। अचानक हुई इस घटना के बाद से मृतका के परिजनों में मातम छा गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस परिजनों से घटना के बावत पूछतांछ में जुट हुई है।

नगर के मोहल्ला पोला निवासी अवधेश राजपूत की पुत्री प्राची (14) घर के एक कमरे में अपनी बड़ी बहन काजल के साथ बैठी हुई थी। और काजल जो बीए की छात्रा है, मोबाइल से आनलाइन पढ़ाई कर रही थी, तभी प्राची मोबाइल लेने की जिद करने लगी, जिस पर बड़ी बहन ने अभी पढाई कर हूं की बात कहकर मोबाइल देने से माना किया। प्राची ने मोबाइल न मिलने के बाद दूसरे कमरे में चली गई और दरवाजा लगाकर फांसी के फंदे में झूलकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब प्राची की आवाज न सुनाई देने पर उसकी बहन ने परिजनों को बुलाकर कमरे के बाहर पहुंचकर दरवाजा बजाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

प्राची की कोई आवाज न सुनाई देने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं टूटा, इसके बाद मोहल्ले वालों की मदद से जब दरवाजा तोड़ा गया, तो प्राची का शव फंदे से लटका मिला। मजदूरी के लिए बाहर गए पिता को जब बेटी की मौत की खबर मिली, तो वह सदमे में आ गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब इस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करते हुए परिजनों से पूछतांछ करने में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular