Thursday, March 26, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaबबेरू मंडी गेट के पास बाइक सवार वृद्ध महिला की ट्रक की...

बबेरू मंडी गेट के पास बाइक सवार वृद्ध महिला की ट्रक की चपेट पर आने से हुई मौत

अवधनामा संवाददाता
हादसे में एक महिला घायल

बबेरू/बांदा। बबेरू कस्बे के मंडी गेट के पास ट्रक की चपेट में आने से एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई, वहीं मृतक वृद्धि की पुत्री भी गंभीर रूप से घायल हुई है, मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व ट्रक चालक को कब्जे में कर लिया है।
अकौना गांव के रहने वाले अंगद पुत्र बच्ची लाल उम्र 25 वर्ष बाइक में अपनी मां चंदा देवी व नानी गुजरतिया पत्नी चुनबाद उम्र 70 वर्ष को तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोधनी गांव से लीवकर अकौना गांव जा रहा था। तभी बबेरू सब्जी मंडी में सब्जी व अन्य सामान खरीदने लगे, उसके बाद बाइक में तीनो लोग सवार होकर गांव अकौना जाने लगे, तभी मंडी गेट के पहले ट्रक क्रॉसिंग करते समय गुजरातिया व चंदा देवी बाइक से गिर गई, जिससे ट्रक के पहिए की चपेट पर गुजरतिया के आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं चंदा देवी का हाथ फैक्चर हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चंदा देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु भेजवाया गया। जहां उपचार के बाद हाथ मे पैर फैक्चर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस के द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मौत की खबर सुनकर पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर पुलिस के द्वारा ट्रक चालक व ट्रक को अपने कब्जे पर ले लिया है। और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
वहीं मृतक के नाती अंगद ने बताया मेरी मां और नानी को लीव आकर गोधनी गांव से अकौना जा रहा था। तभी सोचा कि सब्जी ले ले सब्जी लेने के बाद बाइक से गांव जाने लगे तभी गेट के पास ट्रक आ रहा था, तो हम एक किनारे में खड़े हो गए, जिससे गाड़ी में बैठी नानी वह मेरी मां बाइक से नीचे गिर गई। जिससे ट्रक की चपेट पर आने से नानी की मौत हो गई है। वही मां घायल है, वहीं अन्य परिजनों ने बताया कि मृतक गुजरिया के 1 पुत्र और 5 पुत्रियां थी जिसमें सभी की शादी हो चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular