Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarआधी रात छत से गिरने से बुज़ुर्ग गंभीर रूप से घायल

आधी रात छत से गिरने से बुज़ुर्ग गंभीर रूप से घायल

जलालपुर। अम्बेडकरनगर।कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के अशरफपुर मजगवां गांव में एक बुजुर्ग आधी रात को घर की छत से नीचे गिर गया और गम्भीर रूप से घायल होगया। परिजन गम्भीर स्थिति में बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य जलालपुर भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अशरफपुर गांव निवासी राम चरन 60 वर्ष सोमवार की रात अपने घर पर बिना मुंडेर की छत पर सो रहे थे। मध्य रात एक बजे वह लघु शंका के लिए उठे और नींद के कारण वह छत से नीचे खड़ंजे पर गिर पड़े और गम्भीर रूप से घायल होगये।

आनन फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर लेगये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। घर के बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक जलालपुर के एक सिलाई की दुकान पर काम करता था। मृतक के एक पुत्र व पांच पुत्रियां हैं। पुत्र रमन और चार बेटियों आशा,आरती,ज्ञानती, निशा को शादी हो चुकी है। छोटी बेटी नेहा घर पर रह कर पढ़ाई करती है। मृतक की पत्नी शोभावती समेत पूरा परिवार सदमे में है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular