Tuesday, March 18, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLakhimpurजिलेभर में उत्साह, उल्लास, उमंग से मनाई गई आंबेडकर जयंती

जिलेभर में उत्साह, उल्लास, उमंग से मनाई गई आंबेडकर जयंती

अवधनामा संवाददाता

लखीमपुर खीरी – जिलेभर में उत्साह, उल्लास और उमंग से संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव रामजी आम्बेडकर की जन्म जयंती मनाई गई। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्श को अनुकरणीय बताते हुए उनके सपनों को साकार करने का संकल्प दोहराया।डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने डॉ. आंबेडकर के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि संविधान निर्माता ने समाज को मुख्य धारा में जोड़ा। संविधान निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। डॉ. आंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके बताये रास्ते पर चल कर समाज का निर्माण करें और समाज को आगे बढ़ाएं। आज के इस पावन और पुनीत मौके पर उन्हें स्मरण करने से मन प्रफुल्लित हो उठता है।एडीएम संजय कुमार सिंह ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव रामजी आम्बेडकर के सिद्धांतों और आदर्शो को अपने जीवन में आत्मसात करने की जरूरत बताई। कहा कि उनके प्रयास से समाज के सभी वर्गों को संविधान में उचित स्थान प्राप्त हुआ। उनके प्रति सच्ची श्रद्धा तभी होगी, जब लोग अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरे संकल्प के साथ करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular