अवधनामा संवाददाता
सहारनपुर। ईद के साथ-साथ देश प्रेम की भावना भी ईदगाह स्थल पर देखी गयी। ईद की नमाज के बाद कुछ बच्चों द्वारा ईदगाह स्थल पर तिरंगा लहराया गया। जिसको देख मुस्लिम समुदाय के देश प्रेम की भावना और अधिक मजबूत होती दिखी और धर्म के साथ-साथ देश के साथ प्यार वाला दृश्य सभी को आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश देता दिखायी दिया। मुस्लिम समुदाय की युवतियांे द्वारा तिरंगा लहराने पर सभी ने उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।